पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चीन में प्रॉपर्टी बेचने के लिए इमारत में बना दी नकली शॉपिंग स्ट्रीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चीजों की नकल करने में चीन को महारत हासिल है। अब इसका इस्तेमाल प्रॉपर्टी बेचने के लिए भी होने लगा है। जिआंगसू प्रांत के वुक्सी शहर में डेवलपर्स ने एक इमारत में मशहूर ब्रांड्स की नकली दुकानें तैयार करवाई हैं, ताकि शॉपिंग का वातावरण देखकर लोग यहां प्रॉपर्टी खरीदें।

शिमाओ स्काइस्क्रेप कॉम्प्लेक्स नामक इस इमारत के डेवलपर्स ने बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लाइन से स्टोर्स बनाए हैं इनमें फेमस ब्रांड्स के मोनो और नाम का भी इस्तेमाल किया गया है। एपल की जगह एपला ने ले ली तो जारा को जेयर बना दिया गया है। एच एंड एम को एच एंड एन लिखा है, तो स्टारबक्स की स्पेलिंग में मामूली सा बदलाव कर दिया। हालांकि यहां असल में दुकानें नहीं हैं, यह जगह खाली पड़ी है। यहां सिर्फ साइन बोर्ड और मोनो लगाए गए हैं जो दूर से दुकानों का भ्रम पैदा करते हैं। ये इतने असल लगते हैं कि कोई भी आसानी से धोखा खा सकता है। यह किसी फिल्म के सेट की तरह है। लोग इस जगह को अब 'स्ट्रीट ऑफ फेक्स' के नाम से जानने लगे हैं।