( चीन के यू जिताओ ने बनाई लकड़ी की कार)
चीन के प्रांत जियांक्सी के शहर शांगराओ में रहने वाले यू जिताओ ने अपने लिए लकड़ी की कार तैयार की है। इस कार को बनाने में यू के 16 हजार डॉलर यानी करीब 10 लाख रुपए खर्च हुए। 13 फीट लंबी, पांच फीट चौड़ी और डेढ़ मीटर ऊंची यह कार 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है।
यू ने यह कार साधारण डिजाइन में नहीं बनाई बल्कि इसके दरवाजों को पंखों का स्टाइल दिया है। ऐसा इसलिए ताकि जब उनके बच्चे इसमें बैठे तो उन्हें लगे जैसे वे फैंटेसी वर्ल्ड में गए हों।
आगे की स्लाइड में देखें लकड़ी की कार के कुछ और फोटोज...