पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Funny Photos To Draw Government’s Attention In Kaunas

तस्वीरों में देखें विरोध जताने के लिए कैसे किया फनी फोटोशूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(खराब लिथुएनियन रोड की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए आयोजित फोटोशूट में शामिल मॉडल)
विरोध जताने के लिए सिर्फ भारत में ही तरह-तरह के फनी हथकंडे नहीं अपनाए जाते हैं, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए लोग विरोध का यूनिक तरीका अपनाते हैं। आपको जो फनी तस्वीर दिखाई दे रही है वह लिथुएनियन रोड की है। तस्वीर में नजर आ रहे मॉडल्स जर्जर सड़क में बने गड्ढे के पानी के सामने फ्रेश हो रहे हैं।
आपको बता दें कि यह तस्वीर कौनस (Kaunas) में एक खास तरह के फोटोशूट का हिस्सा है, जिसे एक क्रिएटिव लोगों के समूह Z999 ने शूट किया। दरअसल लिथुएनियन रोड की खराब हालत की ओर यहां की सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए यह खास फोटोशूट आयोजित किया गया था। इस काम के लिए दो प्रोफेशनल फोटोग्राफर अर्टुरास आरटीयुसेनका (Arturas Artiusenka) और यूरिका बैल्किट (Eurika Balciute) ने मिलकर पूरे इवेंट को कवर किया।
आगे की स्लाइड में आप देखेंगे कि जर्जर लिथुएनियन सड़क पर बैठकर कुछ महिलाएं और पुरुष नहा रहे हैं, मानो ये सड़क न होकर कोई पूल या बाथरूम हो। बहरहाल इस खास फोटोशूट को लिथुएनियन में काफी पसंद किया जा रहा है। यहां के लोगों को उम्मीद है कि अब सरकार जल्द ही खराब सड़कों की हालत पर ध्यान देगी।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें इस फनी फोटोशूट की और तस्वीरें...