पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Governors Island Will Become 21st Century Park

अमेरिका ने इस आइलैंड से किया था ब्रिटेन पर हमला, बनेगा 21वीं सदी का पार्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(गवर्नर आइलैंड की एक तस्वीर)
न्यूयॉर्क शहर में मैनहट्‌टन और ब्रूकलिन के बीच समुद्र में स्थित गवर्नर आइलैंड (द्वीप) अमेरिका का राष्ट्रीय स्मारक है। आज इसे सबसे पसंदीदा पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां लोग पिकनिक मनाने, संगीत कार्यक्रम, फूड फेयर, कार शो और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए आते हैं। 172 एकड़ में फैले इस द्वीप का कई बार नवीनीकरण किया गया, ताकि आम लोग ज्यादा से ज्यादा इसका उपयोग कर सकें। आमतौर पर इसे गर्मियों बर्फबारी की शुरुआत में खोला जाता है।
172 एकड़ में से आम उपयोग के लिए 102 एकड़ क्षेत्र ही था। कुछ दिन पहले पुराने निर्माण तोड़कर 30 एकड़ जगह निकाली गई। वहां नए निर्माण के लिए न्यूयॉर्क प्रशासन ने आम जनता से सुझाव मांगे थे। उनसे जानना चाहा था कि 21वीं सदी में वे न्यूयॉर्क में कैसा पार्क चाहते हैं। जो सुझाव मिले, उन पर योजना बनाई गई। अब द्वीप में नया निर्माण आम जनता के अनुसार किया जा रहा है। तस्वीरों से स्पष्ट है कि गवर्नर आइलैंड पहले कैसा था, अब कितनी जगह नई निकाली गई है। साल के अंत तक पहले चरण का कार्य पूरा करके उसे खोल दिया जाएगा।
183 साल तक रही अमेरिकी सेना की तैनाती
वर्ष 1776 में अमेरिकी रिवॉल्यूशनरी वॉर के समय यह आइलैंड कॉन्टिनेंटल आर्मी का गढ़ था। यहां से ब्रिटेन के जहाजों पर हमले भी किए गए। 1783 से 1966 तक इस द्वीप पर अमेरिकी सेना की पोस्ट रही। 1966 से 1996 तक यहां तटरक्षक बल का बेस रहा। जनवरी 2001 में द्वीप को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के बाद जनवरी 2003 में द्वीप का 150 एकड़ क्षेत्र न्यूयॉर्क प्रशासन को हस्तांतरित कर दी गई।
आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- timeout.com