पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Grand Canyon Filled With Clouds In Rare Weather Event

ग्रांड कैन्योन:अजूबा से कम नहीं है ये खूबसूरत पार्क,जहां बना बादलों का समुद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बादलों से घिरा ग्रांड कैन्योन)
फीनिक्स। दुनिया में कई ऐसे प्लेसेस हैं, जो सबको आकर्षित करते हैं। चाहे वो ताजमहल हो, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी हो या फिर बाकी के अन्य अजूबे। इनके अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं, जो टूरिस्ट का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। ऐसी ही एक जगह ग्रांड कैन्योन नेशनल पार्क है। ये पार्क भी किसी अजूबे से कम नहीं है। अपनी अलग बनावट के कारण इसे अमेरिका के सबसे बड़े प्राकृतिक आश्चर्यों में से एक माना जाता है।
लेकिन हाल ही में अमेरिका के एरिजोना प्रांत की ग्रांड कैन्योन मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण बादलों से ढंक गई है। कई सालों में एक बार ऐसा होता है। इसे सी ऑफ क्लाउड (बादलों का समुद्र) कहते हैं। इस दृश्य को निहारने फोटोग्राफी करने के लिए सैकड़ों लोग यहां पहुंच रहे हैं। कैन्यन के 445 किमी तक यही दृश्य है। ग्रांड कैन्यन औसतन 4000 फीट, लेकिन कुछ जगह पर 6000 फीट तक गहरी है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इसकी कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- huffingtonpost.com