पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hello Kitty Flights Now Headed To Paris Thanks To EVA Air

सालगिरह पर हैलो किटी थीम से सजाया पूरा विमान, देखें Pics

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(हैलो किटी थीम में सजा विमान)
जापानी कंपनी सेनरियो ने 1974 में बच्चों की पसंदीदा 'हैलो किटी' कैरेक्टर बनाया था। इसे कई चीजों पर प्रिंट किया जाता है। विशेषतौर पर खिलौनों में और बच्चों के कपड़ों पर। ऐसे में ताइवान की एयरलाइन कंपनी इवा एयर ने सेनरियो से लाइसेंस लेकर विमान को हैलो किटी कैरेक्टर की तरह सजा दिया। इवा एयर ताइवान से पेरिस के बीच नई उड़ान शुरू कर रही है, उस रूट के लिए इस विमान को सजाया गया है।
बाहर के साथ-साथ विमान के अंदर की सजावट भी हैलो किटी थीम पर है। यहां तक कि यात्रियों को जिस ट्रे में चीजें दी जाएंगी, उनमें भी हैलो किटी की थीम नजर आएगी। इवा एयर ने हैलो किटी कैरेक्टर की 40वीं सालगिरह पर ऐसा किया है। कंपनी सेलिब्रेशन के साथ-साथ यात्रियों को विशेष सुविधा भी दे रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इसकी कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- evakitty.evaair.com