पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hi tech Bra Only Opens If The Woman Is In Love By Sensing Heart Rate

यह हाईटेक ब्रा तभी खुलेगी, जब महिला दिल से करती होगी प्यार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जापानी लांजरी कंपनी रावीज्यूर (Ravijour) ने एक हाईटेक ब्रा विकसित की है। प्रमोशनल वीडियो में इसके फायदे बताए गए हैं। साधारण-सी दिखने वाली यह ब्रा किसी पुरुष का भ्रम उसके सामने ही तोड़ देगी कि महिला उसे प्रेम करती है या नहीं। ब्रा तभी खुलेगी, जब महिला सामने वाले व्यक्ति से वाकई में प्रेम करती होगी।

जापानी कंपनी की यह ब्रा उन लोगों के लिए और भी कठिनाई पैदा करेगी जो शराब के नशे में चूर होंगे। लांजरी कंपनी अपने 10 साल पूरे होने पर ब्रांडिंग के लिए कैंपेन कर रही है। रावीज्यूर ने इस ब्रा को कैंपेन लिए खास तौर पर तैयार किया है। यह नाइटक्लब के ग्रुपर से भी महिलाओं की सुरक्षा करेगी । हालांकि, सच्चे प्यार को टेस्ट करने वाली यह ब्रा अभी तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपए (5,000 येन) है।

कैसे काम करती है यह ब्रा : स्मार्ट ब्रा पहनने वाले की हार्ट रेट को मॉनिटर करती है। यह ब्ल्यूटूथ के जरिए एक स्मार्टफोन ऐप को सूचना भेजती है। हार्ट रेट बताता है कि आप प्रेम में हैं। यह अपने आप ब्रा को खोल देगा।

हाईटेक ब्रा के कैंपेन की तस्वीरें देखने के लिए आगे क्लिक कीजिए....