पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chinese Teacher Who Teaches Two Students On Cliff School

Photos: मात्र दो बच्चों की खातिर पहाड़ी पर बसे स्कूल में पढ़ाता है ये शख्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बच्चों को पढ़ाते युआन बेनान)
चीन के हुबेई प्रांत में बाडोंग काउंटी है, जो ऊंचे पहाड़ पर बसा एक कस्बा है। यहां 80 बच्चों की क्षमता वाला प्राइमरी स्कूल है। कुछ साल पहले यहां पास के गांवों के बच्चे भी पढ़ते थे। शहरीकरण के कारण लोगों ने पलायन कर लिया और स्कूल वीरान हो गया। तमाम विपरित परिस्थितियों के बावजूद भी टीचर युआन बेनान (59) ने पहाड़ी पर बने स्कूल में जाना जारी रखा। पिछले दिनों एक-एक करके दो बच्चे पढ़ने आए।
इस स्कूल में युआन यहां एकमात्र टीचर हैं, जो रोज़ स्कूल जाते हैं। दोनों बच्चों को पढ़ाते हैं। इनमें 7 साल का झाउ रोंग और 8 साल की तान जियानहुइ है। मीडिया में युआन पर हेडलाइन्स बनी। सरकार ने अन्य टीचरों को उनसे सीख लेने की सलाह दी। युआन कहते हैं, बच्चे दो हों या 100, मैं कर्तव्य से पीछे नहीं हटूंगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- shanghaiist.com
इमेज क्रेडिट- न्यूज डॉट सीएन