पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंन्यूयॉर्र्क टाइम्स ने हाल में 2013 की अपनी सबसे ज्यादा देखी और पढ़ी जाने वाली स्टोरीज़ की सूची जारी की है। न्यूयॉर्क टाइम्स में जो स्टोरी सबसे ज्यादा पढ़ी गई वह इंटर्नशिप कर रहे एक छात्र ने लिखी थी। यह पूरी लिस्ट ट्वीट भी की गई है। लोग आश्चर्य में हैं कि इस छात्र ने कई पुलिट्जर प्राइज विजेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है।
जोश कैट्ज नामक इस छात्र की 'हाऊ येल यूज एंड यू गायज़ टॉक' शीर्षक से प्रकाशित यह स्टोरी उसके ग्रेजुएशन के दिनों में हार्वर्ड डायलेक्ट पर हुए एक सर्वे से प्रेरित थी। इसमें बताया गया था कि किसी व्यक्ति की बोली से पता चलता है कि वह कहां से आया है। कुछ सवाल-जवाब भी किए गए थे। यह स्टोरी दिसंबर में वायरल हो गई थी। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद अब उसे न्यूयॉर्क टाइम्स में स्टाफ एडिटर की नौकरी मिल गई है।
आगे देखिए न्यूयार्क टाइम्स की वह सूची जिसमें जोश कैट्ज की स्टोरी 'हाऊ येल यूज एंड यू गायज़ टॉक' सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरों में शीर्ष पर है...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.