(जुंगफ्राउ रेलवे)
दुनिया में कई अजीबोगरीब रेलवे ट्रैक हैं, जो लोगों को आकर्षित करते हैं। इनमें से कुछ रेलवे ट्रैक तो ऐसे हैं, जो भरे बाजार में से होकर गुजरते हैं। वहीं, कुछ रेलवे ट्रैक हवाई अड्डे, गहरे टनल, समुद्र, नदियों पर बने अजीबोगरीब ब्रिज, टेढ़े-मेढ़े पहाड़ों से होकर गुजरते हैं। ऐसा ही एक रेलवे ट्रैक स्वीट्जरलैंड का जुंगफ्राउ रेलवे है, जो अपनी शानदार बनावट के कारण लोगों को खूब भाता है। इस रेलवे ट्रैक को इंजीनियरिंग का चमत्कार कहा जाता है।
बता दें कि जुंगफ्राउ रेलवे यूरोप का सबसे ऊंचा ट्रैक है, जो अगस्त 1912 में पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ था। इस रेलवे ट्रैक की एक और खासियत यह है कि इसका 7 किलोमीटर हिस्सा सुरंग के बीच स्थित है, जबकि इस ट्रैक की कुल लंबाई 9 किलोमीटर ही है। इसकी हाल ही में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर की गई हैं, जिसे साल 2012 में लिया गया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस शानदार रेलवे ट्रैक की कुछ और तस्वीरें...