(बेस जम्पर चार्ली और क्रिश)
अगर आपको कोई हवा में छलांग लगाते हुए ऊंचाई से कूदने को कहे तो क्या आप इसके लिए तैयार होंगे? कतई नहीं, क्योंकि इतनी ऊंचाई को देखकर ही हममें से ज्यादातर लोग डर जाएंगे। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो इस तरह की कलाबाजी करने के हरदम तैयार रहते हैं।
ऐसे ही दो शख्स चार्ली कर्लिंकस (हरे कपड़ों में) और क्रिश कार्नहन (नीले कपड़ों में) हैं। इन दोनों ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में एक टॉवर से हवा में छलांग लगा दी।
बता दें कि 27 सितंबर को यहां केएल टॉवर इंटरनेशनल जम्प कंपीटिशन का आयोजन हुआ। ये दोनों बेस जम्पर्स हैं जो मकानों, पुल आदि ऊंचाई वाली जगहों से जम्प करने में एक्सपर्ट हैं। मलेशिया में हर साल आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में इस साल सौ से ज्यादा बेस जम्पर्स ने हिस्सा लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस प्रतियोगिता की कुछ और तस्वीरें...