पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Largest Container Ship Being Built In South Korea

दक्षिण कोरिया में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर शिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दक्षिण कोरियाई कंपनी ह्युंडई हैवी मशीनरी इंजीनियरिंग के लिए भी जानी जाती है। यह कंपनी अब तक का सबसे बड़ा कंटेनर शिप बना रही है। कंपनी को चाइना शिपिंग कंटेनर लाइन्स (सीएससीएल) की ओर से पांच ऐसे शिप बनाने के ऑर्डर मिले थे। पहला कंटेनर शिप नवंबर तक तैयार हो जाएगा। इस शिप में 18,400 कंटेनर रखे जा सकेंगे,जो एक रिकॉर्ड होगा। वर्तमान में सबसे बड़े शिप में 18,000 कंटेनर की क्षमता है।

यह शिप डेनमार्क की एपी मोएलर मस्र्क कंपनी के पास है। उसका निर्माण भी दक्षिण कोरिया की फर्म डेवू शिप बिल्डिंग कंपनी ने किया था। ह्युंडई ने कहा कि उसका नया कंटेनर शिप नई टेक्नोलॉजी से बनाया जा रहा है। भविष्य में इसे अपग्रेड कर इसकी क्षमता 19,000 कंटेनर तक की जा सकेगी। इसका डेक 400 मीटर लंबा, 30.5 मीटर ऊंचा और 58.6 मीटर चौड़ा होगा। यार्ड में तैयार होता है यह जहाज।