(मालदीव की राजधानी माले)
यह मालदीव की राजधानी माले का दृश्य है। कुल 1.9 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र (आइलैंड), यहां एक लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। यह ऐसा समतल देश है, जो दुनिया में सबसे कम ऊंचाई पर है। समुद्र का लगातार बढ़ता जलस्तर इस देश के लिए ज्यादा भयावह होगा, क्योंकि इसका बड़ा भू-भाग उसमें समाहित हो जाएगा। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि वर्ष 2100 तक यहां लोग नहीं रह सकेंगे। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए सभी देशों को मिल-जुलकर प्रयास करने होंगे।
हालांकि, लो टाइडल रेंज में होने से यहां तूफान के दौरान लहरें 30 से 40 सेमी ही ऊपर उठती हैं, जबकि ज्यादातर लोग समुद्र स्तर से दो मीटर ऊपर रहते हैं। इसके चलते यह आशंका कम है कि किसी तूफान से इस देश को नुकसान पहुंचेगा। बता दें कि मालदीव दुनिया का 10वां सबसे छोटा देश है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस आइलैंड के कुछ और फोटोज...
सोर्स- moneticsfze.com