(जापान में बर्फ को हटाकर बनाया गया रास्ता)
जापान का तातेयामा कुरोबे एल्पाइन रूट इंटरनेशनल माउंटैन साइटसीइंग रूट है, जो 90 किलोमीटर लंबा है। यह रास्ता 3 हजार मीटर ऊंचे नॉर्थ एल्पाइन माउंटेन्स से होकर जाता है, जिसे रूफ ऑफ जापान कहते हैं। जून 1971 में यह रास्ता खुलने के बाद लोग ट्रेन, बस, ट्रॉली बस, केबल कार ओर रोपवे से यहां जाते हैं। देश में माउंटेन व्यू के लिए सर्वश्रेष्ठ जगह होने के कारण यहां 10 लाख लोग हर साल पहुंचते हैं।
तातेयामा में ही मुरोदो दाइरा क्षेत्र है, जो विश्व में सर्वाधिक
बर्फबारी के लिए जाना जाता है। यहां औसत 23 फीट तक बर्फ जमती है। खासतौर से वहां के ओतानी क्षेत्र (मुरोदो स्टेशन के पास) में जहां ज्यादातर समय 65-70 फीट तक बर्फबारी होती है। बर्फबारी थमने के बाद नक्शा देखकर वहां से बर्फ हटाई जाती है, ताकि रास्ता खुल सके। उसके बाद दिखता है यह नजारा। रास्ते के दोनों ओर बर्फ की ऊंची दीवार आश्चर्यचकित भी करती है।
आगे की स्लाइड्स में देखें यहां के कुछ और फोटोज...
सोर्स- reddit.com