यूके के 31 वर्षीय स्काइडाइवर बेन कॉर्निक की 12 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग गलत हो गई। उनका पैराशूट नहीं खुला और वे पार्किंग में खड़ी एक वैन पर आ गिरे। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी उनकी जान बच गई। कॉर्निक के पैर की कई हड्डियां टूट गईं और वे बुरी तरह घायल हो चुके हैं।
फिजी के डॉक्टर्स का कहना हैं उन्हें जल्द से जल्द ऑकलैंड ले जाना होगा। कॉर्निक का इंश्योरेंस नहीं है और न ही उनके पास इलाज के लिए पैसे थे। डॉक्टर्स ने इलाज पर करीब 20 लाख रुपए का खर्च बताया था। कॉर्निक के दोस्तों ने
फेसबुक पर एक डोनेशन पेज बना दिया। इसके बाद कॉर्निक की जिंदगी में दूसरा चमत्कार हुआ। लोगों ने उम्मीद से ज्यादा मदद की। अजनबी लोगों ने उनकी मदद की और करीब 50 लाख रु. जमा हो गए।
कॉर्निक की मां कहती हैं कि मेरा बच्चा ठीक है, मैं कितनी खुश हूं यह बयां नहीं कर सकती। कॉर्निक की कई सर्जरी असफल रही हैं, मगर उम्मीद कायम है। कॉर्निक ने फेसबुक के जरिये मदद करने वालों को शुक्रिया कहा है।
आगे देखें कुछ और तस्वीरें...