पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Life Of A Two And Half Year Old Girl Growing Up With Drug Addict

PHOTOS: देखिए कैसे एक नसेड़ी मां-बाप संग पल रही है ये मासूम बच्ची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटोग्राफर इरीना पपोवा द्वारा ली गई तस्वीर)
हटके डेस्क। परिवार जो सिखाता है, वहीं बच्चा सीखता है, ऐसा हम सबने सुना है। लेकिन जब परिवार का हर सदस्य नशे में डूबा हो तो बच्चों पर पड़ने वाला प्रभाव खतरनाक हो जाता है और उनका भविष्य भी अंधकारमय प्रतीत होता है। ऐसा ही एक मामला रूस में रहने वाले एक नशेड़ी परिवार और उनके बीच पल रही ढाई साल की मासूम बच्ची अनफीसा का है। इस परिवार की तस्वीरें रूस की फोटोग्राफर इरीना पपोवा ने ली है।
इरीना द्वारा फैमिली फोटो सीरीज के तहत ली गई इन तस्वीरों में ढाई साल की अनफीसा को दिखाया गया है, जो ड्रग एडिक्ट परिवार का हिस्सा है और उनके बीच ही पल-बढ़ रही है। सोशल मीडिया और इंटरनेट के अन्य माध्यमों पर इस फोटो सीरीज के आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए। फोटो देख चुके लोगों का मानना है कि बच्ची को उस घटिया माहौल से निकालकर अच्छे और साफ माहौल में रखा जाना चाहिए, जहां उसकी सही देखरेख हो और उसके अच्छे फ्यूचर की कल्पना की जा सके।
बता दें कि फोटोग्राफर इरीना पपोवा ने 2008 में अनफिसा की मां लीला को सेंट पीटर्सबर्ग की एक गली में नशे में धुत पाया। उसके हाथ में स्ट्रॉलर था, जिसमें एक मासूम बच्ची भी थी। ऐसे में पपोवा ने मासूम बच्ची की मां लीला से एक फोटो शूट की बात कही तो उसने उसे अपने घर पर बुला किया। जब पपोवा वहां पहुंची तो उनकी मुलाकात लीला के ब्वॉयफ्रेंड से हुई। इस दौरान पपोवा ने देखा कि उनका अपार्टमेंट काफी गंदा था। फोटोशूट के लिए गई पपोवा ने उनके अपार्टमेंट में दो हफ्तों का समय बिताया और पाया कि एक बच्चे के लिए बिल्कुल भी उचित जगह नही थी, जहां लीला और उसका ब्वॉयफ्रेंड लगातार पार्टी करते थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें इरीना पपोवा द्वारा ली गई इस फैमिली की तस्वीरें...