(भैंस के बच्चे पर अटैक करता शेर)
हटके डेस्क। जंगल में शेर बड़े से
बड़े जानवरों पर भी भारी पड़ जाता है और आसानी से उन्हें अपना शिकार बना लेता है, लेकिन कई बार उन्हें मात खानी पड़ती है। ऐसा ही एक वाकया दक्षिण अफ्रीका के
क्रूगर नेशनल पार्क में सामने आया है, जहां पर दो शेरों ने जब एक भैंस के बच्चे को अपना शिकार बनाना चाहा तो उसे बचाने के लिए दर्जनों भैंसों ने एक साथ शेरों पर अटैक कर दिया। भैंसों द्वारा पलटवार किए जाने के बाद बच्चे को छोड़कर शेर पीछे हट गए।
हुआ यूं कि क्रूगर नेशनल पार्क में भैंसों का झुंड एक साथ गुजर रहा था। इस दौरान भैंस का बच्चा पीछे छूट गया, तभी ताक लगाए शेरों ने उसे शिकार बनाने के लिए अटैक कर दिया। शेर द्वारा अचानक हमले से सभी भैंसे भागने लगीं। लेकिन भैंस का एक बच्चा शेरों के चंगुल में फंस गया। ऐसे में बच्चे की जान बचाने की खातिर भैंस की मां ने शेरों पर हमला कर दिया। इस दौरान बाकी भैंसें भी उसके साथ थीं। भैंसों द्वारा एक साथ हमला किए जाने से शेरों ने बच्चे को छोड़ दिया और पीछे हट गए। शेरों और भैंसों के बीच भिड़ंत को साउथ अफ्रीकी फोटोग्राफर जे वान रंसबर्ग ने कैद किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें भैंसों ने एक साथ शेरों पर हमला कर कैसे बचाई बच्चे की जान...