पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Battle: Lion Left Bloody Gash Eye Coming Worse Battle Supremacy Lioness

वर्चस्व की लड़ाई: शेरनी ने कुछ यूं किया अटैक, शेर हुआ लहूलुहान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(केन्या के मसाई मारा पार्क में लड़ते शेर-शेरनी)
केन्या के मसाई मारा नेशनल पार्क में अफ्रीकी हिरण के मांस खाने को लेकर तीन शेरों और तीन शेरनियों के बीच हिंसक मुकाबला हुआ। इनमें से दो शेरों और शेरनियों ने बहुत जल्दी हार मान ली, जबकि एक शेर और शेरनी के बीच काफी देर तक मुकाबला होता रहा। वर्चस्व की इस लड़ाई में शेर की अंतत: जीत हुई, लेकिन शेरनी ने उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था।
इस दौरान शेरनी बार-बार शेर पर हमला कर रही थी। उसने अपने पंजों से शेर को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। वहीं शेर ने न सिर्फ खुद को बचाते हुए उसे मात दी, बल्कि अफ्रीकी हिरण को भी अपने कब्जे में कर लिया। इस पूरी घटना के फोटोज को फ्रांस के रहने वाले फोटोग्राफर लॉरेंट रेनॉड और डोमिनिक हॉशन ने कैद किया।
55 वर्षीय लॉरेंट ने बताया कि दोनों के बीच भयानक लड़ाई हुई। कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। शेरनी बार-बार आगे बढ़कर हमला कर रही थी, वहीं शेर खुद को बचा रहा था। वहीं, एक अन्य शेरनी दोनों के बीच बचाव करने की कोशिश कर रही थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस पूरे घटना के पल-पल के फोटोज...