पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lion Roared When Tourists Snapping At The Kruger National Park In South Africa

सड़क पर आराम फरमा रहे शेर को जब रास नहीं आई लोगों की ये हरकत!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जंगल में अपना पूरा राज मानने वाले शेर की जिंदगी में यदि कोई जरा सा भी खलल डाले तो यह उसे कतई पसंद नहीं है। दुनिया का दुर्लभ प्राणी इंसानों की दखल से काफी नाराज होता है और कभी-कभी इसे जाहिर भी करता है। ऐसा ही वाकया कुछ दक्षिण अफ्रीका के एक जंगल में हुआ है।

इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि जंगल के बीच की एक सड़क पर शेर आराम फरमा रहा है। एक शेरनी भी उसके बगल में है। हालांकि वह पहले कैमरे में नजर नहीं आई, क्योंकि शेर के बगल में लेटी थी। आंख बंद किए हुए यह शेर जब सड़क पर लेटा था तो सड़क से गुजर रहे पर्यटक उसकी तस्वीरें खींचने लगे थे।

शेर पहले तो चुपचाप रहा, लेकिन कुछ ही पलों बाद वह नाराज हो गया। उसने अपना गुस्सा दिखाते हुए तेज दहाड़ भी लगाई। शेर के बगल में लेटी शेरनी भी उठ खड़ी हुई। दोनों सड़क से घने जंगल के अंदर चले गए। किसी पर्यटक ने इस पूरे वाकये का वीडियो पिछले हफ्ते यू-ट्यूब पर जारी किया है। यह दक्षिण अफ्रीका के क्रुगेर नेशनल पार्क में फिल्माया गया है। शेर की नाराजगी और दहाडऩे की आप यहां तस्वीरें देख पाएंगे।

जंगल किंग लायन की नाराजगी की तस्वीरें देखने के लिए आगे क्लिक कीजिए...