पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Little Girl Took On An Army Cadet In A Push Up Challenge And Won

पुशअप में 10 साल की बच्ची के आगे हार गए सैनिक, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अमेरिकी सैनिक के साथ पुशअप मारती 10 साल की बच्ची)
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में इन दिनों बच्ची और सैनिकों का वीडियो चर्चित भी है और नेट पर वायरल भी। इसमें 10 साल की कैलिन मिन्ट्ज ने जूनियर रिजर्व ट्रेनिंग कोर (सैन्य बटालियन) के सैनिकों को पुशअप में हरा दिया। यह बच्ची 'एक्टिव हीरोज' कार्यक्रम में मैत्री प्रतियोगिता में सैनिकों का मुकाबला कर रही थी। वहां वह विजयी रही और उसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वीडियो देखने में बड़ा रोचक है। पुशअप की शुरुआत में दोनों पक्ष खुश रहते हैं। अंत में सैनिक के चेहरे पर थकान नजर आती है और वे रुक जाते हैं, जबकि कैलिन बिना थकावट पुशअप जारी रखती है। वहां मौजूद अन्य सैनिक कैलिन का उत्साह बढ़ाते नजर रहे हैं। कुछ देर बाद सैनिक फिर से पुशअप करने की बात कर रहे हैं, लेकिन कार्यक्रम के अधिकारी कैलिन को विजयी घोषित कर देते हैं। उनके अनुसार 10 साल की बच्ची ने एक सैनिक को हराया है। उसे हराने के लिए और पुशअप की जरूरत नहीं है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस बच्ची की कुछ और तस्वीरें, आखिरी स्लाइड में देखें वीडियो...
सोर्स- singaporeseen.stomp.com.sg