(फोटो: अपने कमरे में एक मंगोलियन फैमिली)
खानाबदोश के रूप में मशहूर ग्रामीण मंगोलियंस की लाइफ तेजी से चेंज हो रही है। पहले ये दूर-दराज इलाकों में रहते थे। अब इनका रुख शहरों की ओर हो रहा है, लेकिन ये यहां टेंटों और झोपड़ियों में गुजर करते हैं। कई-कई लोग अपने परिवार के साथ एक ही कमरे में रहते हैं। बताते चलें कि जो फोटो दिखाई दे रही है, वह उस सीरीज का हिस्सा है, जिसे फ्रांस के फोटोग्राफर ल्यूसिले शोम्बार्ट डी लू ने मंगोलिया में लिया है।
आगे की और फोटोज में आप देख सकते हैं कि शहर पहुंचा ठेठ मंगोलों का हिस्सा तेजी से मॉडर्न हो रहा है। न सिर्फ उनके रहन-सहन में चेंज आया है बल्कि उनके पारंपरिक पहनावे और रोजगार भी बदल रहा है। नई उम्र के मंगोल जहां पहनावे और लाइफ स्टाइल से आधुनिक बन रहे हैं, वहीं बुजुर्ग शहरों में रहने के बावजूद अभी भी पारंपरिक दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि मंगोल एक ऐतिहासिक जाति है जो मंगोलिया, चीन और रूस के इलाकों में कबीले बनाकर रहती है। इन्हें घुड़सवार और कुशल शिकारी माना जाता है। इतिहास में भी ये लड़ाकू जाति के रूप में ही मशहूर हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, क्यों मंगोलियंस पर फोटो सीरीज के लिए आकर्षित हुए लू...