पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदुनिया की सबसे बड़ी और प्रमुख ऑनलाइन फोटो गैलरी इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करने में यूएई ने बाजी मार ली है। इनमें यूजर के खुद के फोटो, परिवार व रिश्तेदारों के फोटो ज्यादा हैं। इनके अतिरिक्त ट्रैवल, आर्ट, ब्यूटी, प्राकृतिक सौंदर्य और प्रेम को परिभाषित करने वाले फोटो अपलोड किए गए हैं। यूएई के 78 प्रतिशत लोगों के हाथों में स्मार्टफोन हैं। इनमें से 34 प्रतिशत यूजर स्मार्टफोन का उपयोग सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स एक्सेस करने के लिए करते हैं।
रिसर्च फर्म टीएनएस ग्लोबल की रिपोर्ट कहती है कि दुनिया के स्मार्टफोन बाजार में यूएई की भागीदारी 30 प्रतिशत है। यहां स्मार्टफोन की मांग भी इतनी ज्यादा है कि हर वैश्विक कंपनी के फोन यूएई में उपलब्ध हैं। इंस्टाग्राम ऑनलाइन गैलरी के सह संस्थापक जॉर्ज मार्टिनेज के अनुसार पहला फोटो 1826 में सामने आया था। उसके बाद से अब तक 3.5 लाख करोड़ से ज्यादा फोटो क्लिक किए जा चुके हैं।
वर्ष 2005 के बाद से हर साल दुनिया में 38 हजार करोड़ फोटो क्लिक किए जा रहे हैं। फोटो के प्रति लोगों का आकर्षण इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले 9 सालों में इनकी संख्या 7 लाख करोड़ के पार हो जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.