जो लक्स्टन और उनके भाई ने इस क्रिसमस पर अपनी मां को नए साल पर यादगार तोहफा दिया है। दोनों ने मिलकर अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए एक क्यूट फोटो सीरीज से कैलेंडर तैयार किया है। जिसमें दोनों ने बचपन में क्लिक किए गए कुछ यादगार फोटोग्राफ को फिर से रिक्रिएट किया है। इसमें उन्होंने अपने पिता की भी मदद ली है। पुराने फोटोज़ की तरह ही कपड़े, लोकेशन और वैसे ही चेहरे के भाव के साथ क्लिक किए गए फोटो से तैयार की यह फोटो सीरीज अब इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही है।
इन्हें टंबलर ब्लॉग पर 'देन एंड नॉऊ' शीर्षक से देखा जा सकता है। अर्जेंटीना की फोटोग्राफर इरीना वर्निंग ने हाल में 'बैक टू द फ्यूचर' सीरीज क्लिक की थी, जो लेटेस्ट इंटरनेट ट्रेंड बन चुकी है। उसी से प्रेरित होकर लक्स्टन और उसके भाई को यह करने की प्रेरणा मिली। अब ऐसे फोटो क्लिक करना नया ट्रेंड बन रहा है।
आगे देखें इनकी तस्वीरें...