(नेट्रोपॉलिटन के संस्थापक जेम्स पीटर्स)
फेसबुक और
गूगल जैसी कुछ वेबसाइटों पर यूजर आईडी लगाने लॉगिन करने के लिए कोई राशि अदा नहीं करनी पड़ती। हालांकि इन साइटों के डाटाबेस सुरक्षित नहीं हैं, ऐसा विभिन्न घटनाओं में सामने आया है। इनसे बचने के लिए नई सोशल नेटवर्किंग साइट 'नेट्रोपॉलिटन' की शुरुआत हुई है। यह अपनी तरह का नया फेसबुक प्लेटफार्म है। इस पर रजिस्ट्रेशन सहित एक साल के लॉगिन के लिए 6.30 लाख रुपए लगेंगे।
न्यूयॉर्क के जेम्स पीटर्स ने इसकी शुरुआत की है, जो संगीत की दुनिया से जुड़े हैं। वे दावा करते हैं कि यह सोशल वेबसाइट क्लब जैसी है। यह उनके लिए है, जो कुछ राशि खर्च करके बातों, फैसलों और निजता को गोपनीय बनाए रखना चाहते हैं। जेम्स को यह शुरू करने का विचार तब आया, जब उन्हें अन्य सोशल साइट पर लोगों से जुड़ने में, बात करने में परेशानी हुई।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें 4.50 लाख में रजिस्ट्रेशन, 1.80 लाख रु. में एक साल की सदस्यता...
सोर्स- thesteepletimes.com