(फोटो : मर्सीडीज-बेंज का ट्रक एक्ट्रोस)
एक ट्रक कितना शक्तिशाली हो सकता है, यह उसके इंजन और बनावट पर ही निर्भर करता है। उसमें भी पहले से यह तय करना पड़ता है कि उस ट्रक से काम क्या करना है। कुछ ट्रक माल ढोने, कुछ खदानों में तो कुछ अन्य कार्यों में महत्वपूर्ण होते हैं।
जर्मन ऑटो मेकर मर्सीडीज-बेंज ने हाल ही में अपने
ट्विटर अकाउंट पर बड़े भारी वाहन का एक फोटो पोस्ट किया है। यह कंपनी के नए ट्रक ‘एक्ट्रोस’ का फोटो है। इस ट्रक की क्षमता 250 टन माल ढोने की है। हाईवे पर चलते इस ट्रक के ऊपर विशाल पहियों वाला ट्राला रखा गया है।
इसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि अधिक वजन लेकर भी यह ट्रक आसानी से काम कर सकता है। इस फोटो को जारी करने के साथ ही कंपनी ने यह कहा कि इसमें आप ट्रक की धीमी आवाज सुन नहीं सकेंगे, लेकिन फोटो देखकर क्षमता का अंदाजा जरूर लगा लेंगे।
सोर्स : motorauthority.com