पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Patient Plays Violin During Brain Surgery

डॉक्टर कर रहे थे ब्रेन सर्जरी और पेशेंट बजाती रही वॉयलिन, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो : सर्जरी के दौरान वायलिन बजाती पेशेंट)
इजरायल के दूसरे प्रमुख शहर तेल अवीव के सौरास्की मेडिकल सेंटर में हाल ही में ऐसा ऑपरेशन किया गया, जो चिकित्सा इतिहास में दुर्लभ है। इस अस्पताल में नाओमी नाम की एक महिला की ब्रेन सर्जरी की गई, जो पेशेवर वॉयलिन वादक थीं। लेकिन पिछले 20 साल से वे ऐसा नहीं कर पा रही थीं। उनके हाथ में ऐसा ट्यूमर था, जिसके कारण वे हाथ उस पोजीशन में नहीं रख पाती थीं, जिससे वॉयलिन बजा सकें।
डॉक्टरों के साथ परेशानी यह थी कि हाथ के ट्यूमर को ठीक करने के लिए उन्हें दिमाग की सर्जरी करनी पड़ी। इसके लिए उन्होंने नाओमी से वॉयलिन बजाने के लिए कहा और उनके दिमाग में हलचल वाली जगह पर इलेक्ट्रोड्स के साथ पेसमेकर इम्प्लांट कर दिया। सर्जरी के पूरे समय वे वॉयलिन पर मोजार्ट की धुन बजाती रहीं।
डॉक्टरों की टीम ने नाओमी के हाथ का ट्यूमर सफलतापूर्वक हटा दिया और उन्हें नई जिंदगी मिली। सर्जरी के दौरान उन्हें जरा भी दर्द नहीं हुआ और यह अहसास नहीं हुआ कि उनके दिमाग का ऑपरेशन चल रहा है। न्यूरोसर्जरी विभाग के डायरेक्टर प्रोफेसर यित्जहाक फ्राइड कहते हैं- ऑप्टिमल लोकेशन पर इलेट्रोड्स लगाने के लिए मेडिकल टीम को नाओमी के हाथ की वह पोजीशन चाहिए थी, जैसे वे वॉयलिन बजाती हैं।
इसके लिए उनके दिमाग में वहां उपकरण लगाया गया था, जहां दर्द का अहसास नहीं होता है। हालांकि वे कहते हैं, मैं खुश भी हूं कि मुझे एक प्रतिभाशाली और सम्मानजनक संगीतकार के प्राइवेट कन्सर्ट का लुत्फ उठाने का अवसर मिला। ऐसा ऑपरेशन मैंने अपने जीवन में कभी देखा और ना कभी सुना था। यह बेहद रोचक था कि डॉक्टर सर्जरी कर रहे हैं और मरीज वॉयलिन बजा रही हैं। तेल अवीव में नाओमी को पेशेवर वॉयलिन वादक के रूप में जाना जाता है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें वीडियो के साथ ऑपरेशन की और तस्वीरें...

सोर्स : singaporeseen.stomp.com.sg