पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये है जीता जागता शख्स, जाने क्यों करता है वो ऐसाः Photos

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( फोटो- लंदन के पॉल एडमीड्स)
 
दुनिया में कई अजीबोगरीब लोग है, जो ऐसा कुछ कर गुजरते हैं  जिसके कारण वे चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं लंदन के पॉल एडमीड्स। पॉल हफ्ते में पांच दिन गोल्डन मैन स्टैचू बन कर रहते हैं। पॉल का स्टैचू बनकर खड़े रहना कोई शौक नहीं है, बल्कि मजबूरी है। वे ऐसा इसलिए  करते हैं, क्योंकि वे बेरोजगार हैं।
 
 
पॉल का कहना है कि स्टैचू मैन बनना आसान काम नहीं है। इसके लिए पहले घंटों मेकअप करना और बाद में पूरा दिन किसी जगह पर खड़े रहना पड़ता है। इस दौरान जैसे ही कोई आता है मैं एकदम से हिलकर उसे हैरान कर देता हूं, ताकि वह पास रखे बॉक्स में कुछ पैसे डाल दे। उनका कहना है कि अब वे इस काम से ऊब गए हैं, लेकिन मजबूरी के कारण अभी भी स्टैचू बने रहना पड़ता है।
 
बता दें कि पॉल 16 साल से लिविंग स्टैचू बनकर जी रहे हैं। पिछले 2 साल से यह उनका रेगुलर जॉब बन गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे वेल्डिंग का काम करते थे, जिसकी वजह से उन्हें घंटों खड़े रहने में आसानी होती है। वे कहते हैं कि कुछ लोग मुझे देखकर खुश होते हैं लेकिन बच्चे बार-बार छेड़कर तंग करते रहते  हैं। 
 
 
आगे की स्लाइड में देखें कुछ और तस्वीरें...