पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअब तक सोनी, सैमसंग समेत कुछ कंपनियों ने स्मार्टवॉच बाजार में लॉन्च की। उन्हें टेक्नोलाजी के तौर पर सराहा भी गया, लेकिन वह प्रशंसा नहीं मिली जिसकी कंपनियों को स्मार्टवॉच के तौर पर मिलनी चाहिए थी। लोगों ने कहा भी कि ये फैशनेबल नहीं हैं। इस ओपिनियन को ध्यान में रखकर पेबल कंपनी ने स्टेनलेस स्टील से फैशनेबल स्मार्टवॉच तैयार की है। इसमें दूसरी स्मार्टवॉच की तुलना में ज्यादा फीचर्स हैं। ग्रे और ब्लैक स्टील में होने के कारण यह आकर्षक भी है।
कंपनी का कहना है कि वह एक साल में तीन लाख फैशनेबल स्मार्टवॉच तैयार करेगी। इतने समय में काफी कुछ बदल जाएगा और कंपनी को नए ऑर्डर मिलने शुरू हो जाएंगे। डिजाइन की खूबसूरती के आधार पर पेबल का नाम सबसे आकर्षक स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनियों में पहले स्थान पर है। कंपनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच लास वेगास के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में दूसरी कंपनियों की स्मार्टवॉच के साथ प्रदर्शित की थी। वहां उसकी डिजाइन और फीचर्स को काफी सराहा गया था।
स्मार्टवॉच के स्टायलर लुक को देखने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.