पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Photos: ये है दुनिया की सबसे महंगी तस्वीर, कीमत 40 करोड़ रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सबसे महंगी तस्वीर फैन्टम)
दुनियाभर में आए दिन अलग-अलग फोटोग्राफर्स द्वारा हजारों-लाखों तस्वीरें कैद की जाती हैं, लेकिन चुनिंदा तस्वीरें ही लोगों को पसंद आते हैं। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए। ब्लैक एंड व्हाइट शेड में ली गई ये तस्वीर दुनिया की सबसे महंगी तस्वीर बन गई है। आपको जानकर भले ही आश्चर्य हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। इसे अमेरिका के एरिजोना प्रांत के एंटेलोप कैन्योन क्षेत्र में लिया गया है।
इस तस्वीर को फाइन आर्ट फोटोग्राफी के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर पिटर लिक ने लिया है, जिसका टाइटल 'फैंटम' था। यह तस्वीर अपने घुमावदार चट्टानों और प्रकाश की बीम को प्रदर्शित करती है। इसे फोटोग्राफर लिक ने 6.5 मिलियन डॉलर यानी 40 करोड़ 52 लाख 45 हजार 425 रुपए में बेचा है। इससे पहले कोई भी तस्वीर इतनी महंगी नहीं बेची गई थी।
लिक के इस तस्वीर को जिस व्यक्ति ने खरीदा है, उसके नाम का खुलासा नहीं हो पाया है। उस व्यक्ति ने लिक की दो और तस्वीरें भी खरीदी हैं, जिसमें 'इलुजन ' और 'एटर्नल मूड्स' हैं। इलुजन को 2.4 मिलियन डॉलर यानी 14 करोड़ 96 लाख 17 हजार 080 रुपए और एटर्नल मूड्स को 1.1 मिलियन डॉलर यानी 6 करोड़ 85 लाख 74 हजार 495 रुपए में खरीदा है।
आगे की स्लाइड्स में देखें पिटर लिक द्वारा ली गई कुछ और तस्वीरें...