(फोटो- महिलाओं के बीच बिल्जेरियन)
दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अपनी अजीबोगरीब लाइफ स्टाइल के कारण चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे ही एक शख्स डैन बिल्जेरियन हैं। डैन अरबपति होने के साथ-साथ फेमस सिलेब्रिटी हैं और उन्हें किंग ऑफ इंस्टाग्राम के रुप में भी जाना जाता है। हाल ही में डैन को लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में, उन्हें जमानत मिल गई।
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब डैन मीडिया की सुर्खियां बने। इसके पहले भी कई बार वे चर्चाओं में रहे हैं। कभी अपने लाइफस्टाइल को लेकर तो कभी मजाक-मजाक में एक पॉर्न स्टार को पूल में फेंकने को लेकर। ये सारी बातें डैन को अन्य लोगों से अलग करती हैं। शायद यही वजह है कि वे अपनी महिला मित्रों के बीच काफी फेमस हैं और इनकी पहचान पोकर प्लेयर के साथ प्लेब्वॉय के रुप में भी है। डैन को विदेशी जानवर, न्यूड गर्ल्स, बंदूकें, स्पोर्ट्स कार, शराब, कोकीन आदि का शौक है। 34 साल के डैन खुद को अभिनेता, ज्योतिषी भी मानते हैं। सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।
जुए में बड़े दांव लगाने में माहिर डैन ने यह कला साउथ फ्लोरिडा की यूनिवर्सिटी में छात्र जीवन जीते हुए सीख ली थी। इन सबके बावजूद उसकी लाइफस्टाइल काफी जोखिम भरी रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, डैन के पास लॉस एंजिलिस, सेन डिएगो और लास वेगास में बड़े आलीशान घर हैं। हॉलीवुड हिल स्थित अपने घर में वह 43 हजार रुपए का कंबल ओढ़कर सोता है। ताश के पत्ते के इस बादशाह के पास करीब 100 मिलियन डॉलर (624 करोड़ रुपए) की संपत्ति है। आज हम आपको डैन की लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं, जो अन्य लोगों से काफी जुदा है।
डैन की कुछ और तस्वीरें देखने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें...