पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपोलैंड की राजधानी वारसा में बने इस घर को आर्किटेक्ट्स की टीम ने दुनिया का सबसे सुरक्षित घर बनाने की कोशिश की है। एक बटन दबाते ही यह घर हर तरफ से कंक्रीट की दीवारों से बंद हो जाता है। फिर यह किसी किले या कंक्रीट के एक क्यूब की तरह दिखता है। इस मोड में लाख कोशिश के बाद भी कोई इस घर में प्रवेश नहीं कर सकता है।
बटन दबाते ही दरवाजे सील हो जाते हैं, खिड़कियां, दरवाजे सब कंक्रीट की दीवारों से कवर हो जाते हैं। कहा जा रहा है कि इस तरह बंद होने के बाद यह घर परमाणु हमला झेलने में भी सक्षम है। लॉक मोड में जाने के बाद इस घर में प्रवेश के लिए सिर्फ सेकंड फ्लोर पर बने ब्रिज का इस्तेमाल किया जा सकता है। वह भी अगर मकान मालिक चाहे तो। पूरी प्रॉपर्टी के आसपास भी दीवारें खड़ी हो जाती हैं।
खबर को आगे पढऩे के लिए क्लिक कीजिए....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.