पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये पब्लिक है, जो सब बोलती है, सोशल नेटवर्किंग में यूं दिखाती है गुस्सा..

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक दौर था, जब आम जनता को अखबरों में अपनी बात कहने के लिए एडिट पेज पर ही सिर्फ कॉलम हुआ करता था, जहां वे बड़े ही संभ्रांत तरीके से देश-दुनिया, राजनीति, खेल और समाज से जुड़ी विसंगतियों पर अपनी बात रखा करते थे। लेकिन आज बदलते दौर में हरेक को विस्तार दिया है सोशल नेटवर्किंग ने जहां उनकी बात और उनके चित्र पर कैंची चलाने वाला कोई नहीं है। वे चाहे जिस अंदाज में अपनी बात को अपने सर्कल तक इन साइट्स पर पहुंचाने में कामयाब रहते हैं और यह शेयरिंग इतनी आगे बढ़ जाती है कि कभी-कभी उन्हें खुद ही पता नहीं होता।
कुल मिलाकर आज दायरा बढ़ गया है और बात कहने का भी तरीका। देश में हो रही राजनीतिक उठापटक और नेताओं के प्रति अपने हासपरिहास को नई तकनीक से तोड़-मरोडक़र लोग किस तरह प्रदर्शित करते हैं आइए दिखाते हैं कुछ चुनिंदा तस्वीरों में...