पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rare Historical Pictures Around The World

सम्राट अपने हाथों से बेटी को पिलाता था सिगार, देखें ऐतिहासिक तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व इतिहास के बहुत से महत्वपूर्ण पल कैमरों में कैद हुए हैं। लोगों के सामने कई ऐतिहासिक क्षणों की तस्वीरें आईं किंतु कुछ पलों की बहुत कम दिखाई दीं हैं। कुछ तस्वीरें ऐसी ही विशेष घटनाओं की यादें अपने आप में समेटे हुए हैं। इन्हें इतिहास की बोलती तस्वीरें कहा जा सकता है।

इनमें से एक यह तस्वीर रूस के अंतिम निरंकुश सम्राट निकोलस द्वितीय (18 मई 1868-17 जुलाई 1918) की है। निकोलस ने पिता की मौत के बाद 1895 में जार (साम्राट) का पद संभाला था। रोमानोव राजवंश के अंतिम जार निकोलस द्वितीय ने अपनी चौथी बेटी अनास्तासिया को धूम्रपान की इजाजत दी थी। वह अपने हाथों से बेटी को सिगार पिलाता था।

निकोलस के राज्यारोहण में बड़ी भीड़ जुटने से भगदड़ मची थी। इसमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। इसके सबके बावजूद वह बेहद खुश नजर आ रहा था। यहीं से उसके कुशासन की शुरुआत हुई। रूस को प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में भारी नुकसान उठाना पड़ा था। जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता गया। अंतत: बोल्शेविक क्रांतिकारियों ने 1917 में तीन सौ साल से रूस में शासन कर रहे रोमानोव राजवंश को उखाड़ फेंका। उन्होंने निकोलस को परिवार समेत मौत के घाट उतार दिया गया।

ब्लादीमीर लेनिन के नेतृत्व वाले क्रांतिकारी दल ने जुलाई 17 मार्च 1917 को निकोलस द्वितीय और उसके परिवार के लोगों की सामूहिक रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। इतिहासकारों का अनुमान है कि सम्राटकी चौथी बेटी नास्तासिया बच गई थी।

आगे इतिहास की कुछ ऐसी यादगार तस्वीरों और घटनाओं के बारे में जानने के लिए क्लिक कीजिए...