पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइस फोटो को देखकर आप सोचेंगे कि या तो यह 50 के दशक के दौरान खींचा गया है या किसी विज्ञापन के लिए है। असल में यह फोटो है अमेरिका की 'रॉकाबिली' कम्युनिटी की सदस्य का। इस कम्युनिटी के लोग आज भी 50 के दशक में अपना जीवन जी रहे हैं। इनका पहनावा, खान-पान और तौरतरीके आज भी 50 के दशक की तरह है। ये अपने घरों को भी उसी दौर की तरह सजाते हैं। वैसी ही गाडिय़ों का इस्तेमाल करते हैं।
जैनिफर ग्रीनबर्ग इंडियाना यूनिवर्सिटी की 36 वर्षीय प्रोफेसर पिछले दस वर्षों से इस कम्युनिटी के लोगों की तस्वीरें ले रही हैं। वे कहती हैं ये लोग अपना जीवन 50 के दौर में ही जीना चाहते हैं। रॉकाबिली उस समय का पॉपुलर म्यूजिक था, जिसमें रॉक एंड रॉल को दूसरे संगीत के साथ मिक्स किया जाता था। पहली नजर में मुझे यह सिर्फ फैशन लगा, दरअसल ये ऐसे लोग हैं जो क्वालिटी और डिजाइन में विश्वास रखते हैं।
50 के दशक में अमेरिका में कंज्यूमर प्रोडक्ट्स इंडस्ट्रियल डिजाइनर बनाते थे जो फंक्शनिंग के साथ उसकी सुंदरता का भी ध्यान रखते थे। आज की तरह मेड इन चाइना कल्चर नहीं था। एक टोस्टर सालों चलता था और गिरकर टूटने पर सुधरवाया जा सकता था। आज कोई सामान खराब होने पर नया लेना होता है। रॉकाबिली अमेरिका के किसी एक शहर या ग्रुप तक सीमित लोग नहीं हैं। ये लोग पूरे अमेरिका में हैं। ग्रीनबर्ग ने रॉकाबिली को मानने वाले कई सैकड़ों बैंकर्स, टीचर्स, डॉक्टर्स के फोटो क्लिक किए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.