(गर्लफ्रेंड शैनन के साथ रोसेल सेबरिन)
टोरंटो। दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो कुछ अलग करने की इच्छा रखते हैं। ऐसे ही एक शख्स रोसेल सेबरिन हैं। वे इस वेलेन्टाइन तक सिंगल नहीं रहना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शैनन को डिफरेंट तरीके से शादी के लिए प्रपोज करने की सोची। उन्होंने अलबर्टा प्रांत की क्रोफुट माउंटेन पर सरप्राइज डिनर रखा।
इस दौरान शैनन को रोसेल ने कुछ भी नहीं बताया। तकरीबन ढाई घंटे की चढ़ाई के बाद दोनों क्रोफुट माउंटेन पर पहुंचे। इस दौरान शैनन जब पहाड़ी पर पहुंची तो काफी थक चुकी थीं। लेकिन जैसे ही रोसेल ने सरप्राइज डिनर के साथ शैनन को प्रपोज किया, उसकी सारी थकान दूर हो गई और उसने झट से रोसेल को हां कह दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस जोड़े के कुछ और फोटोज...