(स्कॉटलैंड का हाड्डो हाउस)
फिल्मों में अक्सर दिखाया जाता है कि घने जंगलों के बीच में एक ऐसी हवेली होती है, जहां भूत रहते हैं। गलती से उस हवेली में अगर कोई इंसान चला जाए तो उसका बचकर बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक हवेली स्कॉटलैंड के अबर्डीनशायर के घने जंगलों के बीच में बनी है, जिसे हाड्डो हाउस के रूप में जाना जाता है। पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है मानो हम किसी फिल्म की भूतिया हवेली में आ गए हों।
70 सालों से खाली पड़ी ये हवेली जंगलों के बीच भयानक प्रतीत होती है। इस हवेली का आर्किटेक्ट 19वीं सदी का है, जो इसे आकर्षक बनाता है। हालांकि, खाली रहने के कारण ये खंडहर में तब्दील होती जा रही है, जिससे यह डरावनी और भयानक लगने लगी है।
इस रहस्यमयी घर को किसने बनवाया इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन लोगों का कहना है कि इसमें एक युवा जोड़ा रहता था। पहले विश्वयुद्ध के दौरान पति उसमें शामिल होने चला गया और लौटकर वापस नहीं आया। ऐसे में उसकी पत्नी ने भी इस घर को छोड़ दिया। उसके बाद से यहां पर कोई नहीं आया।
आगे की स्लाइड्स में देखें इसके अंदर और बाहर की तस्वीरें...