पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Photos: पेड़ पर लहूलुहान चीता, खून से लथपथ अधमरा सांप, जानें क्या है माजरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो-ऐड में कुछ इस तरीके से दिया गया है संदेश )
किसी पेड़ पर चीता लहूलुहान पड़ा है तो किसी पर खून से लथपथ अधमरा सांप तड़प रहा है। लेकिन ये हकीकत नहीं है बल्कि एक विज्ञापन है, जिसमें बताया गया है कि जानवरों के लहूलुहान और अधमरे होने का सबसे बड़ा कारण अंधाधुंध तरीके से दुनियाभर में पेड़ों की कटाई है। ये विज्ञापन क्रिएटिव और आर्ट डायरेक्टर गणेश प्रसाद आचार्य ने कॉपी राइटर कौशिश कैटी रॉय के साथ मिलकर सोशल ऐड तैयार किया है। इसके जरिए उन्होंने बताया कि पेड़ों को काटने का मतलब जानवरों को मारना है। उन्होंने यह विज्ञापन इंडिया की पहली और सबसे बड़ी पर्यावरण समाचार पत्रिका सेंक्चुरी एशिया के लिए तैयार किया है।
बता दें कि तेजी से हो रही वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। आज हम जो तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं उनमें यह संदेश दिया गया है कि पेड़ों की हत्या करना मतलब जानवरों की हत्या करना है। इस विज्ञापन में नारा दिया है कि यदि वनों से पेड़ों की कटाई होगी तो वन्य जीव भी मारा जाएगा। ऐसा माना जाता है कि इन वनों से ही दुनियाभर को 80 फीसदी जैवविविधता प्राप्त होती हैं। दक्षिण अमेरिका और एशिया में पेड़ों की कटाई होने से वनों का तेजी से विनाश हो रहा हैं, जो कि एक गंभीर समस्या है।
आगे की स्लाइड में देखें कुछ और तस्वीरें...