पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Social Media Spotlight On African Wedding Video

ये कैसा रिवाज? युवतियों की पीठ पर पैर रख दुल्हन पहुंचती है दूल्हे के पास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(युवतियों के पीठ पर पैर रखती दुल्हन)
हर देश में शादियों की अलग-अलग परंपराएं होती हैं। अफ्रीका में भी ऐसा ही है। यहां शादी वाले दिन दुल्हन को दूल्हे तक पहुंचने के लिए मुश्किल राह का सामना करना पड़ता है। ऐसा करने पर ही वह दुल्हन कहलाती है। फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा यह वीडियो शादी का है, जिसे यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है।
इसमें दुल्हन शादी के हॉल में प्रवेश कर रही है और कारपेट पर लेटी कुंवारी युवतियों की पीठ पर पैर रखकर हॉल के दूसरे छोर तक पहुंच रही है। वहां दूल्हा बैठा है और फिर उनकी शादी हो पाती है। ऐसा करने के दौरान अगर दुल्हन का पैर कहीं फिसल जाता है, तो उसे फिर से यह सब करना होता है। यह रिवाज दूल्हा-दुल्हन के परिवार संपन्न कराते हैं। मान्यता है कि अगर दुल्हन कुंवारी युवतियों की पीठ पर पैर रखकर ससुराल जाती है, तो कुंवारी लड़कियों का भाग्य संवरता है। उनकी भी शादी जल्दी हो जाती है।
सोर्स- traditionscustoms.com