(फोटो : वेस्टर्न स्टाइल का टॉयलेट जिसे जमीन की सतह में फिक्स्ड कर दिया गया है)
आज इंजीनियर्स डे है। इस मौके पर हम आपको कुछ ऐसे आर्किटेक्चर्स के नमूने दिखा रहे हैं जिन्हें खराब इंजीनियरिंग के शानदार एग्जाम्पल्स कहे जा सकते हैं। दुनियाभर की ये चुनिंदा तस्वीरें घरों, बाजारों से लेकर चर्च तक की हैं।
इन तस्वीरों को देखकर आश्चर्य होता है कि कैसे बिना किसी उपयोगिता के ऐसे नॉनसेन्स निर्माण कर दिए गए। हो सकता है यह कंस्ट्रक्शन किसी चूक के कारण हो, लेकिन इन्हें खराब इंजीनियरिंग के नमूने के तौर पर ही लिया जाएगा। तस्वीर में वेस्टर्न स्टाइल का टॉयलेट दिखाई दे रहा है जिसे जमीन के ऊपर बनाने की बजाय जमीन के सतह के बराबर सेट कर दिया गया।
आगे की तस्वीरों में आप देखेंगे कि एक ऊपर एक डबल स्टोरी सीढ़ियां तो बना दी गई, लेकिन इस बात का ख्याल ही नहीं रखा गया कि एक मंजिल की चढ़ाई के बाद दूसरी मंजिल की चढ़ाई के लिए इस सीढ़ी का कैसे इस्तेमाल करेगा। क्योंकि दूसरी मंजिल की ओर बढ़ने वाली सीढ़ियों का निर्माण पहली मंजिल की सीढ़ी के ठीक आगे बढ़ने वाले रास्ते पर ही कर दिया गया है। आगे की चुनिंदा तस्वीरों में आप खराब इंजीनियरिंग के ऐसे ही एक से बढ़कर एक फनी नमूने देख सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें ऐसी ही और तस्वीरें...