पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रहस्य : आखिर कहां गायब हो जाता है अमेरिकी मिस्टीरियस झरने का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : डेविल्स वाटरफाल
पूरी दुनिया में अजब-गजब तरीके के रहस्य भरे पड़े हैं। रहस्य ऐसे कि विज्ञान और तकनीक भी इन रहस्यों के कारणों का पता नहीं लगा पाई। ऐसा ही एक रहस्य अमेरिका में एक झरने से जुड़ा हुआ है। बता दें कि अमेरिका में 'सुपीरियर लेक' के उत्तरी किनारे पर मिनेसोता में जज सी.आर. मैगनेसी पार्क है। इस पार्क में ख़ूबसूरत लेकिन एक मिस्टीरियस वाटरफाल है जो 'डेविल्स कैटल' के नाम से जाना जाता है। डेविल्स कैटल का मतलब होता है शैतान की कड़ाही। इस अमेजिंग वाटरफाल को लेकर यहां तरह-तरह की चर्चाएं की जाती हैं। ब्रुल नदी का पानी इस झरने का सोर्स है।
बता दें कि जंगल में झरने का पानी घुमावदार, सकरीले चट्टानी रास्तों से नीचे की ओर गिरता है। आज तक यह पता नहीं चल पाया है कि ऊंचाई से गिरने वाला झरने का पानी आखिर जाता कहां है? बता दें कि ऊंचाई से जहां पानी की धारा गिरती है, वहां कढ़ाही की शक्ल में एक छोटा सा कुंड दिखाई देता है लेकिन झरने का गैलनों लीटर पानी इस कुंड से कहां गायब हो जाता है इसका पता आज तक नहीं चल पाया है।
बता दें कि पानी के रास्ते खोजने के लिए कई बार वाटरफाल में पिंग-पांग बॉल, कलर डाई आदि डाला गया ताकि इसके आधार पर इस मिस्टीरियस झरने के पानी के गंतव्य का रहस्य जाना जा सके। लेकिन दुर्भाग्य से कभी कोई सफलता नहीं मिली।
इस मिस्टीरियस झरने की तस्वीरें देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...