दुनियाभर में इंजीनियरों ने तरह-तरह के होटल, बिल्डिंग, पुल, स्कूल, अस्पताल बनाए हैं। कई तो सिर्फ अपनी खास डिजाइन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है और पर्यटक उसकी सुंदरता को देखने पहुंचते हैं।
इसी क्रम में कुछ ऐसे इंजीनियरिंग के नमूने भी रहे हैं जिनकी डिजाइन में कमी के चलते दुनियाभर में कई बहुत बड़े हादसे हुए हैं इन हादसों को मानवीय त्रासदी के रूप में याद किया जाता है। आज इंजीनियरिंग डे के मौके पर हम आपको ऐसे ही टॉप टेन वर्स्ट डिजाइंस के बारे में बताएंगे, उससे पहले आप जानें कि भारत में क्यों इंजीनियरिंग डे मनाया जाता है।
भारत में क्यों मनाते हैं इंजीनियरिंग डे : भारत के प्रख्यात इंजीनियर और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वैश्वरैया की याद में उनके जन्मदिन पर देश के विकास में इंजीनियरों के योगदान के मद्देनजर हर साल 15 सितंबर के दिन को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। मैसूर रियासत के दीवान रह चुके इंजीनियर विश्वैश्वरैया को हैदराबाद के बाढ़ बचाव प्रणाली और कर्नाटक के कृष्णा सागर बांध के आर्किटेक्ट के रूप में जाना जाता है। इंजीनियरिंग में योगदान के लिए इन्हें ब्रिटिश शासन ने भी सम्मानित किया था।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर जानें दुनिया की टॉप टेन वर्स्ट डिजाइंस...