(
इराक का टिगरिस-यूफ्रेटीज़ का मार्शलैंड)
इराक की ऐसी कई विशेषताएं हैं, जो इस देश की पहचान है। उन्हीं में से एक है टिगरिस-यूफ्रेटीज़ का मार्शलैंड। पांच हजार साल पहले से इस क्षेत्र में मार्श अरबी समुदाय के लोग रह रहे हैं। इनमें कबीलाई जातियां शामिल हैं। ये लोग यूफ्रेटीज़ नदी पर तैरने वाले घरों में रहते हैं। लंबे समय से इनका इतिहास इस नदी से जुड़ा है। इनका उपयोग मछली पकड़ने के लिए भी किया जाता है।
कुछ दिन पानी के बीच रहने के बाद ये अपने-अपने घरों में लौट जाते हैं। इन्होंने अपनी संस्कृति प्रकृति और पर्यावरण के अनुकूल बनाई है। कई घर नदी के किनारे पर बने हैं, जो पेड़ों की छाल और सूखी झाड़ियों से बने हैं। तैरने वाले घर बिना कील या लकड़ी के मात्र तीन दिन में बन जाते हैं। इन्हीं विशेषताओं के चलते क्षेत्र को मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) का वेनिस कहा जाता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इसकी कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- messynessychic.com