पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘Super Lung Man’ Nie Yongbing Inflates 4 Tires In 20 Minutes

फेफड़ों के दम पर चीनी बना सुपरमैन, नाक से भर देता है कई ट्यूब में हवा!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुनिया में लगभग हर इंसान सुपरमैन बनना चाहता है, लेकिन कुछ लोग ही अदभुत क्षमताएं हासिल कर पाते हैं ये विशेषताएं उन्हें अन्य लोगों से अलग करती हैं और ये सुपरमैन जैसा करिश्मा करने की क्षमता रखते हैं। ये ताकत या तो उन्हें स्वत: मिली होती हैं या फिर वे इन्हें विकसित करते हैं। स्वयं के बल पर करिश्माई ताकत हासिल करने वालों में से एक हैं चीन के नील योंगबिंग। अगर योंगबिंग पर कोई कॉमिक बुक लिखी जाए तो जरूर उन्हें ‘सुपर लंग मैन’ कहा जाएगा।

63 वर्षीय नील योंगबिंग के फेफड़े में इतना दम है कि वह महज 21 मिनट में ट्रक के चार ट्यूब को हवा से पूरा भर देते हैं और वह भी इनके ऊपर आठ लोगों को खड़ा करके। वह इन ट्यूब में 40 मीटर लंबी प्लास्टिक की नली का उपयोग करते हैं।

आगे जानिए कैसे एक बीमारी ने बना दिया सुपर मैन और जानिए कुछ अन्य अदभुत क्षमताओं वाले अन्य सुपर हीरोज के बारे में...