पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रकृति के बीच रहने का अहसास कराता है स्वीडन का ट्री-होटल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुनिया का पहला आइस होटल स्वीडन में बना था। अब यहां ट्री-होटल बना है, जो देश के उत्तरी शहर हेराड्स के समीप स्थित है। पेड़ों के बीच 24 कमरों वाले इस होटल को यहां की मशहूर आर्किटेक्ट फर्म नॉर्डिक ने तैयार किया है। उसने इसे बनाने के लिए एक पेड़ भी नहीं काटा।

यहां बने कमरे मिररक्यूब, यूएफओ, बर्ड नेक्स्ट और हैंगिंग कैबिन की तरह नजर आते हैं। होटल के सभी कमरे जमीन से 20 फीट तक ऊंचाई पर हैं। प्रत्येक कमरे का एक दिन का किराया तकरीबन 50 हजार रुपए है। लोग सर्दियों में यहां स्नो एडवेंचर का लुत्फ उठाने आते हैं तो गर्मियों में हॉर्स राइडिंग और माउंटेन बाइकिंग के आयोजन भी आकर्षित करते हैं। प्राकृतिक वातावरण के बीच यहां ठहरना रोमांच से कम नहीं है। बिजली की खपत कम होने के साथ-साथ यह होटल पर्यावरण के अनुकूल भी है।

ट्री-होटल की और भी तस्वरों को देखने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें...