पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Teacher Haircut Same As Sick Student In Iran

बीमार छात्र की तरह बाल कटवाने वाला शिक्षक बना हीरो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पेशे से शिक्षक अली मोह मदियन ईरान में ही नहीं दुनिया में हीरो बन गए हैं। अली की कक्षा में पढऩे वाले महान रहीमी नाम के बच्चे के सारे बाल किसी रहस्यमयी बीमारी की वजह से गिर गए थे। इसके बाद से क्लास के बाकी बच्चे उसका मजाक बनाने लगे थे। बच्चों को अच्छा संदेश देने के लिए अली ने भी अपने सिर के सारे बाल कटवा लिए। इसके बाद न सिर्फ बाकी बच्चों ने उस बच्चे को तंग करना बंद कर दिया बल्कि अपने शिक्षक से प्रेरित होकर क्लास के सभी 23 बच्चों ने भी सिर के सारे बाल कटवा लिए हैं।

पश्चिमी ईरान के कुर्दिश के शेख शलटूट एलीमेंट्री स्कूल में पढ़ाने वाले अली बताते हैं, बीमारी के बाद रहीमी अकेला रहने लगा था। वह खुश नहीं था। उसके क्लास परफॉर्मेंस की चिंता करते हुए मैंने अपना सिर शेव करवाने का निर्णय लिया, जो शिक्षक के तौर पर मेरा फर्ज था।

यह मामला सोशल मीडिया से लोगों की नजर में आया। इस महीने की शुरुआत में अली ने आठ साल के रहीमी के साथ एक फोटो फेसबुक पर अपलोड की थी। फोटो के साथ लिखा था 'अवर हेड्स आर सेंसेटिव टू हेयर'। उस फोटो को दूसरे दिन तक ईरान के हजारों यूजर्स ने लाइक और शेयर कर लिया था। मीडिया और टीवी में आने के बाद यहां के शिक्षा मंत्री ने भी रहीमी और अली से मुलाकात की थी। गवर्नर ने राष्ट्रपति का संदेश भी उन तक पहुंचाया। ईरान सरकार ने अली का सम्मान करते हुए रहीमी के इलाज का पूरा खर्च उठाने का भी वादा किया है। आगे क्लिक करें अली मोह मदियन की बच्चों के साथ खास तस्वीरें।