(जस्टो जोस के ऊपर बैठा शेर)
बार्सिलोना। देश की राजधानी दिल्ली में जब एक युवक
बाघ के बाड़े में गिर गया था, तो कुछ ही देर में बाघ ने उसकी जान ले ली थी। वह गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन बाघ ने कोई नरमी नहीं बरती। ऐसा ही एक मामला स्पेन के
बार्सिलोना शहर के ज़ू में सामने आया है, जब एक शख्स जान की परवाह किए बगैर शेरों के पिंजरे में कूद गया। उसने ऐसा क्यों किया, ये पता नहीं चल सका।
बताया जाता है कि फौजी वर्दी में 45 साल का जस्टो जोस वहां आया और शेरों के पिंजरे की रेलिंग पर चढ़ कर अंदर कूद गया। वहां मौजूद तमाम लोग हैरानी से देखने लगे। उन्हें यकीन था कि अब इस शख्स की जान बचानी मुश्किल है, लेकिन शेरों ने मात्र उसे घायल किया। बता दें कि पिंजरे में तीन शेर थे। उन्होंने सोचा, कोई खेलने की चीज है। शेर उसके साथ करीब आधा घंटे तक खेले और छोड़ दिया। इस दौरान शेर जस्टो को सुरंग में लेकर चले गए थे।
पूर्व पुलिस ऑफीसर जस्टो जैसे ही बाड़े में कूदा, वैसे ही एक शेर बैग लेकर भागने लगा, तो दूसरे शेर खिलौना समझकर उसके साथ खेलने लगे। जू के लोगों ने पानी की बौछार से उसकी जान बचाई और अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की मानें तो जस्टो की हालत गंभीर है, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है।
आगे की स्लाइड्स में देखें पल-पल की तस्वीरें...