पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Pics: फ्रांसीसी वैज्ञानिक ने खोजा था अनोखा वॉटरफाल, जो करता है आकर्षित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(केव ऑफ दि थ्री ब्रिजेस की एक तस्वीर)
लेबनान में लकलुक और तन्नौरिन शहर के बीच बाला गांव में यह गुफा 1952 में फ्रांसीसी वैज्ञानिक हेनरी कोएफैत ने खोजी थी। गुफा के साथ ही ऊंचा वाटरफॉल भी है, जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। अध्ययनों के बाद 1980 के दौर में इस गुफा को 'केव ऑफ दि थ्री ब्रिजेस' नाम दिया गया।
यहां 330 फीट ऊंचे लेबनान माउंटेन से नीचे तीन प्राकृतिक पुल हैं। वहां से पानी 820 फीट नीचे गहरी खाई में गिरता है। केवल मार्च और अप्रैल महीने में दिखाई देने वाले इस दृश्य के लिए लोग पहले से बुकिंग कराते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दो महीनों में यहां के पहाड़ों पर बर्फ पिघलती है और मनोरम दृश्य बनता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस गुफा की कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- DiscoverLebanon.com