पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अजीब है ये परंपरा जो भी आता है इस कैफे में दीवार पर चिपका जाता है डॉलर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( अलास्का के हॉमर कस्बे का सॉल्टी डॉग सैलून )
अमेरिकी राज्य अलास्का के हॉमर कस्बे का सॉल्टी डॉग सैलून पूरे देश में मशहूर है। इसलिए नहीं कि वह 118 साल पुराना है, बल्कि इसलिए, क्योंकि यहां की हर दीवार पर डॉलर चिपके हैं, जो कि एक अजीब परंपरा है। इस अजीबोगरीब परंपरा की शुरुआत एक व्यक्ति ने अपने मित्र के लिए की थी, जो सिलसिला बन गया। इसकी शुरुआत एक व्यक्ति ने अपने मित्र के लिए की थी, जो सिलसिला बन गया। उसके बाद से यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति डॉलर पर संदेश लिखकर दीवार की किसी जगह पर उसे चिपका कर चला जाता है।
अब तो जैसे यह परंपरा बन चुकी है। सॉल्टी डॉग ऐसा कैफे है, जिसमें कभी पोस्ट ऑफिस, रेलवे कार्यालय और ग्रॉसरी स्टोर का दफ्तर भी था। 1897 में इसकी शुरुआत पोस्ट ऑफिस के रूप में हुई थी।
आगे की स्लाइड में देखें इस कैफे के कुछ और फोटोज...
सोर्स-urbanspoon.com