(दुबई का 57 मंजिला वर्टिकल मेज टॉवर)
कंस्ट्रक्शन और डिजाइन के बूते दुनियाभर में ख्याति हासिल कर चुके दुबई में पिछले दिनों एक और इमारत चर्चा में आई। यह शेख जायद रोड पर बना 'मेज़' टॉवर है, जिसमें वर्टिकल मेज़ (टूर पज़ल) है। 57 मंजिला इस टॉवर के फ्रंट और रियर व्यू में मेज़ की डिजाइन है। उसी में ग्लास विंडो बनी हैं, जिनसे पूरी इमारत को प्राकृतिक रोशनी मिलती है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की संस्था ने इसकी आर्किटेक्ट फर्म अल रोस्तामनी ग्रुप को लार्जेस्ट वर्टीकल मेज़ इन वर्ल्ड का प्रमाण दिया है।
मेज़ टॉवर में विभिन्न रेजीडेंशियल यूनिट्स की बालकनी को जोड़ा गया है। रात में यह टॉवर अलग-अलग रंगों वाली एलईडी से रोशन होता है। हालांकि सबसे ज्यादा आकर्षण मेज़ आई (सबसे ऊपर का सर्किल) का है। उसका व्यास 8 मीटर का है, जिसका उपयोग वीडियो या किसी इमेज को प्रदर्शित करने के लिए भी किया जा सकता है।
वर्टिकल मेज टॉवर के साथ ही दुबई दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर बन गया है, जिसके नाम पर 100 से ज्यादा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। इंजीनियरिंग, डिज़ाइन और यूनिक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के कारण ऐसा हो सका है।
आगे की स्लाइड में देखें कुछ और फोटोज...
सोर्स- emirates247.com