(बुल्गारिया में हरे रंग की बिल्ली की तस्वीर)
बुल्गारिया केसी-साइड रिजॉर्ट्स वाले शहर वर्ना में इन दिनों हरे रंग की बिल्ली अखबारों की हेडलाइन्स में है। यह कहां से आई, किसने इसे पाला और इसका रंग कैसे हरा पड़ा, इस बात पर कई सवाल उठ रहे हैं। जीव विज्ञानियों ने बताया कि उन्होंने अब तक बिल्ली को लेकर ऐसा कभी नहीं सुना था कि उसका प्राकृतिक रंग हरा भी हो सकता है। जबकि इस बिल्ली को सड़कों पर देखने वालों ने बताया है कि उसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि किसी ने उस पर कलर किया हो। लोगों की मानें तो उसे देखने के बाद हैरानी होती है कि आखिर ये कैसे हो सकता है।
कई वेबसाइटों पर हरे ब्राइट रंग की बिल्ली का फोटो और वीडियो आने से वह अंतरराष्ट्रीय टॉपिक बन गई है। कुछ लोगों का मानना है कि अगर उसका प्राकृतिक रंग ऐसा है, तो यह शोध का बड़ा विषय है। पशुप्रेमियों ने उसके लिए
फेसबुक पर पेज बना दिया है, जिसका टाइटल ‘पनिशमेंट टू प्रिप्रेटर ऑफ दिस क्रिमिनल एक्ट’ है। यह पेज बनाने वालों का मानना है कि अगर किसी ने जहरीले कैमिकल का बिल्ली पर प्रयोग किया है, तो वह सजा का भी हकदार है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस बिल्ली की कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- youtube.com